Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

खन्ना नगर में महात्मा गांधी और शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित, आदर्शों को अपनाने का आह्वान

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार: महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खन्ना नगर स्थित कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी एवं अन्य वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा व स्वच्छता और शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी व राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तुषांक भट्ट, राज कुमार अरोड़ा, राकेश नौडियाल, ममता सैनी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *