Recent Posts

November 3, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार में भाजपा का कुनबा मजबूत: संदीप चौधरी, विजय कश्यप और दीपक ठाकुर समर्थकों संग पार्टी में हुए शामिल

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रवादी विचारधारा और हरिद्वार के लोकप्रिय विधायक मदन कौशिक द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान संदीप चौधरी, विजय कश्यप और दीपक ठाकुर ने अपने दर्जनों समर्थकों एवं साथियों के साथ पार्टी का दामन थामा।

यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा पूजनीय संत स्वामी सर्वेश्वर मुनि जी महाराज, स्वामी राजाराम जी महाराज एवं स्वामी निखिल जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा में शामिल हुए सभी नए कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी का पारंपरिक पटका पहनाकर उनका विधिवत स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नए साथियों के आने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इस गरिमामय अवसर पर संत समाज के साथ-साथ भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला मंत्री विनीत जोली, जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, राजकुमार अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, मंडल महामंत्री देवेश ममगई, सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी, राजेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अनिल पूरी, जिला मंत्री (युवा मोर्चा) यश नय्यर, सुनील सैनी और गौरव वर्मा सहित कई अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed