प्राधिकरण द्वारा आयोजित सुशासन कैम्प 44मानचित्र आवेदन स्वीकृति
1 min read
अब तक प्राधिकरण को हुई 321लाख की आय प्राप्त
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन हेतु सरलीकरण समाधान,निस्तारण तथा संतुष्टि के मन्त्र के अन्तर्गत हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा समस्त प्रकार के एकल आवासीय भवनों तथा 75 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड क्षेत्रफल के व्यवसायिक भवनों के मानचित्र स्वीकृति हेतु सुशासन कैम्प के आयोजन के क्रम में चौथा कैम्प बुधवार को भगवानपुर ब्लाक तथा मुख्यालय-हरिद्वार में किया गया। सुशासन कैम्प में विगत कैम्प के लम्बित 13 भवन मानचित्र सहित कुल 81भवन मानचित्र आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें से 71 आवासीय भवन मानचित्र तथा 10व्यवसायिक भवन मानचित्र है। प्राप्त 81 मानचित्र आवेदन पत्रों में से कुल 44मानचित्र आवेदन जिसमें 39आवसीय मानचित्र तथा 5व्यावसायिक मानचित्र स्वीकृत किये गये। इस प्रकार अब तक कुल 370भवन मानचित्र आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 328आवासीय तथा 42व्यवसायिक श्रेणी के मानचित्र आवेदन है। प्राप्त कुल आवेदन पत्रों में से 294भवन मानचित्र स्वीकृत किये गये जिसमें 256आवासीय भवन मानचित्र तथा 38व्यावसायिक मानचित्र स्वीकृत किये गये। कैम्प आयोजन से आज तक प्राधिकरण को लगभग 321लाख की आय प्राप्त हुई है। उपाध्यक्ष द्वारा कैम्पों का निरीक्षण किया गया तथा कैम्पों में आये नागरिकों/आवेदकों से उनकी समस्याओं आदि पर चर्चा करते हुए कठिनाईयों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही सुशासन कैम्प के सफल आयोजन पर संतुष्टि व्यक्त की गयी। कैम्प में प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता,अवर अभियन्ता व प्राधिकरण के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।आगामी सुशासन कैम्प हरिद्वार,एवं ब्लाक बहादराबाद में आयोजित होना नियत है,जो व्यक्ति अपना एकल आवासीय भवन तथा 75वर्ग मीटर तक के भूखण्ड क्षेत्रफल के व्यवसायिक भवन के मानचित्र स्वीकृत कराना चाहते हैं,तो कैम्प में सम्बन्धित दस्तावेजों के साथ आकर मानचित्र स्वीकृत करा सकते हैं।
