Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

अर्द्धकुंभ मेले को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश

1 min read
Listen to this article

मंडलायुक्त विनय शंकर पाण्डे ने आगामी अर्द्धकुंभ मेले को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों को आवश्यकतानुसार प्रस्तावित करने और अनावश्यक वित्तीय बोझ से बचने को कहा। हिल बाईपास निर्माण, लालजी वाला में अस्थाई पुलिस लाइन और जिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण पर ज़ोर दिया गया।
बैठक में सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान आदि विभागों के लगभग 3400 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है। उप मेलाधिकारी ने 2266.3621 करोड़ रुपये के 220 स्थायी और 1216.8987 करोड़ रुपये के 431 अस्थायी कार्यों के प्रस्तावों की जानकारी दी।
श्रीगंगा सभा, अखाड़ा परिषद और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने सुभाष घाट से विष्णु घाट के बीच पुल, व्यापारियों के लिए पार्किंग और सप्त सरोवर क्षेत्र में नए घाटों के निर्माण जैसे सुझाव दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे। शासन स्तर पर गठित समिति इन प्रस्तावों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed