Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

दिल्ली: तिलक नगर में मामूली विवाद में दो दोस्तों ने एक-दूसरे को चाकुओं से गोदा, दोनों की मौत

1 min read
Listen to this article

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ख्याला के संदीप और आरिफ नाम के दो पुराने दोस्तों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
स्थानीय लोगों के अनुसार, संदीप और आरिफ शादीशुदा थे और उनके छोटे बच्चे भी हैं. संदीप एक पूर्व जिम ट्रेनर था और अब प्रॉपर्टी का काम करता था. आरिफ के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
पुलिस को सूचना मिलते ही तिलक नगर और ख्याला थाना की टीमें मौके पर पहुंचीं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग सदमे में हैं. पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *