अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया सूफी संत शमशेर सिंह लहरी का स्वागत
1 min read
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पंजाब से आए सूफी संत शमशेर सिंह लहरी मां मनसा देवी की चुनरी और मां गंगा की मूर्ति भेंटकर स्वागत किया। निरंजनी अखाड़े में सूफी संत शमशेर सिंह लहरी का स्वागत करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि सनातन धर्म पूरे विश्व को जोड़ता है।सूफी संत शमशेर सिंह लहरी सनातन धर्म की इस परंपरा को आगे बढ़ाने में योगदान कर रहे हैं।उन्होंने प्रयागराज से आए स्वामी रमन पुरी और स्वामी जीवन महर्षि को भी मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया।सूफी संत शमशेर सिंह लहरी ने कहा कि अखाड़ा परिषद श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज संत परंपराओं और सनातन धर्म संस्कृति के सजग प्रहरी हैं। उन्होंने कोरोना काल में जरूरतमंदों की जो सेवा की है। उससे समाज में एक उदाहरण स्थापित हुआ है। इस दौरान भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी,महंत राजगिरी सहित कई संत महंत और श्रद्धालु मौजूद रहे


