Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

ऋषिकुल आयुर्वेदिक काँलेज के पास गोलीकांड का आरोपी पुलिस गिरफ्त में

1 min read
Listen to this article

पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने किया था जानलेवा हमला
हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने 12अगस्त को ऋषिकुल क्षेत्र में हुई गोलीबारी के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी तमंचा भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार 12अगस्त को वादी कार्तिक कुमार पुत्र स्व.किशोर कुमार निवासी जगजीतपुर राजागार्डन ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक काँलेज के सामने लक्की नाम के व्यक्ति द्वारा वादी को जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर करने के सम्बन्ध में तहरीर दी। नगर कोतवाली पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश के तहत कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए शुक्रवार को मुकदमें मामले में वंछित अभियुक्त को औद्योगिक क्षेत्र में रपटे के पास से मय तमन्चे के गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दो माह पूर्व मेरा वादी कार्तिक कुमार के साथ झगडा हो गया था कार्तिक उपरोक्त द्वारा मेरे साथ मारपीट की थी जिसके चलते मैंने बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया था। आरोपी की पहचान लक्की पुत्र संजू निवासी प्रोजेक्ट कॉलोनी मायापुर कोतवाली नगर के तौर पर की गयी है। पुलिस ने उसके पास से एक तमन्चा 315 बोर बरामद कर ली है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह,निरीक्षक विरेन्द्र चन्द रमोला,दरोगा सुनील पंत,सिपाही आनन्द तोमर तथा अनिल कुमार शामिल रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *