राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के उत्पादों की बंपर बिक्री
1 min read
हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती सप्ताह कार्यक्रम में, हरिद्वार के ग्राम्य विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल को शानदार सफलता मिली।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय और हस्तनिर्मित उत्पाद, जैसे- मसाले, अचार, हस्तशिल्प, जूट बैग, मिट्टी के बर्तन और नैचुरल उत्पादों को लोगों ने खूब सराहा।
तीन दिनों (02 से 04 नवंबर 2025) में कुल ₹20,935 की बिक्री हुई, जो इन उत्पादों के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों ने इसे ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने वाला कदम बताया। विभाग ने भविष्य में भी ऐसे मंच प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
