September 29, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

एस.एम.एस.डी. इंटर कॉलेज में ‘बच्चों के सपनों का भारत’ उत्सव आयोजित, विजेताओं को मदन कौशिक ने किया सम्मानित

1 min read
Listen to this article

​हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कनखल स्थित एस.एम.एस.डी. इंटर कॉलेज में ’25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ विषय पर निबंध, भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक रहे।

​चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता में कुमारी संजना ने प्रथम, गुंजन ने द्वितीय तथा काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी रोहित कुमार को भी उनकी खेल उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही विकसित भारत के सशक्त निर्माता हैं। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed