September 29, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

फार्मा विजन नेशनल कन्वेंशन में गुरुकुल कांगड़ी का दबदबा: क्विज और पोस्टर प्रेजेंटेशन में हासिल किया प्रथम स्थान

1 min read
Listen to this article

​हरिद्वार। लखनऊ में आयोजित ‘फार्मा विजन’ के 13वें नेशनल कन्वेंशन में गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 800 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

​कन्वेंशन की क्विज प्रतियोगिता में देशभर से आई 135 टीमों को पीछे छोड़ते हुए गुरुकुल कांगड़ी की टीम (आदर्श तिवारी, आशीष राजपूत और अभिषेक सोम) ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही डिग्री लेवल पोस्टर प्रेजेंटेशन में भी आदर्श तिवारी एवं आशीष राजपूत की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

​डॉ. राहुल सिंह के नेतृत्व में गई पांच सदस्यीय टीम (केशव कुमार, सक्षम सैनी, आशीष राजपूत, आदर्श तिवारी और अभिषेक सोम) की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा, कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, वित्ताधिकारी वी.के. सिंह तथा संकायाध्यक्ष प्रो. सत्येन्द्र राजपूत ने विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक पवन सिंह चौहान और राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी सहित फार्मेसी क्षेत्र के कई दिग्गज उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed