October 1, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने शहीद भगत सिंह चौक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

1 min read
Listen to this article

​हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा (भगत सिंह जोन) के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह की जयंती पर भगत सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जोन अध्यक्ष नागेश वर्मा ने किया।

​इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ. संदीप कपूर ने कहा कि देश की आजादी के लिए बहुत ही छोटी उम्र में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का देश सदैव ऋणी रहेगा। संस्था के जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार, जिला महामंत्री राम अरोड़ा, जिला संयोजक रवि ढींगड़ा और देवेंद्र चावला ने कहा कि भगत सिंह के दिखाए मार्ग पर चलकर देश सेवा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर प्रदेश संस्कृति मंत्री राकेश मल्होत्रा, भाजपा नेता अनिल अरोड़ा, शिवम ब्रह्म, हरविंदर सिंह उप्पल, विकास गुलाटी, प्रमोद कुमार, हरिओम मल्होत्रा, नीलू खन्ना आदि उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *