Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्ग सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

1 min read
Listen to this article

​हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग, नैनीताल द्वारा वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति के सहयोग से रामपुर रोड स्थित महारानी बैंकट हॉल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
​समारोह के मुख्य आकर्षण:
​पौधारोपण से शुरुआत: कार्यक्रम का शुभारंभ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और संस्थापक अध्यक्ष स्व. न्यायमूर्ति मुरारी लाल गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
​सम्मान समारोह: समिति के 5 वयोवृद्ध जनों, 3 विशिष्ट समाजसेवी वरिष्ठ नागरिकों, पर्यावरण संवर्धन में योगदान देने वाले सदस्यों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को शॉल, मोमेंटो व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
​सांस्कृतिक रंग: एम.एस. सेवा संस्थान के बच्चों द्वारा ‘बेटी हिंदुस्तानी’ ग्रुप डांस तथा श्रीआनंद वृद्धाश्रम के बुजुर्गों द्वारा नृत्य, कविता पाठ व संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
​कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष इं. भुवन भास्कर पाण्डे ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा व विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष शांति मेहरा रहीं। अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल ने सभी को नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *