Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

श्रीगुरु तेग बहादुर स्कूल का हुआ औचक निरीक्षण, मिलीं खामियां

1 min read
Listen to this article

​हल्द्वानी। कुमाऊँ आयुक्त के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अरविंद कुमार पाण्डे तथा जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) पुष्कर लाल टम्टा ने सीबीएसई से मान्यता प्राप्त श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया।
​निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, प्रबंधन, विद्यार्थियों से लिए जाने वाले शुल्क तथा संस्थान द्वारा किए जा रहे विभिन्न व्ययों से संबंधित अभिलेखों की गहनता से पड़ताल की। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय कुमार जोशी से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
​उपस्थिति में मिली अनियमितता:
​स्टाफ: कुल 77 पंजीकृत कार्मिकों में से 68 उपस्थित पाए गए, जबकि 9 कार्मिक गैरहाजिर मिले।
​विद्यार्थी: पंजीकृत 1,251 विद्यार्थियों में से केवल 793 छात्र उपस्थित थे और 458 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए।
​मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सामने आए सभी बिंदुओं और पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से कुमाऊँ आयुक्त को सौंपी जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *