November 4, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई

1 min read
Listen to this article

सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में कनखल के झंडा चौक क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क एवं फुटपाथ से हटाया अवैध अतिक्रमण

हरिद्वार, 03 नवंबर 2026

दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कनखल स्थित झंडा चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक सड़कों एवं फुटपाथों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दीपावली पर्व के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed