कोर यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
1 min read
रुड़की (उत्तराखंड), 20 नवंबर 2026: (COER University), रुड़की के कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज में 16 से 20 नवंबर तक “मास्टरिंग द आर्ट ऑफ मॉडर्न एडवोकेसी” विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उद्देश्य विधि छात्रों को आधुनिक वकालत के व्यावहारिक कौशल और न्यायालयीन प्रक्रियाओं से परिचित कराना था।
कार्यशाला में निरंकार सिंह, जितेश चंद्र तिवारी, सृष्टि तिवारी, समीर गुप्ता और दीपक भारद्वाज ने वक्ता के रूप में प्रभावी बहस, कानूनी शोध व वकालत की चुनौतियों पर मार्गदर्शन दिया। कॉलेज के डीन प्रो. डॉ. जे. एन. सिंह ने व्यावहारिक प्रशिक्षण को छात्रों के भविष्य के लिए अहम बताया, जबकि कार्यक्रम का समन्वय असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री आकांक्षा शर्मा ने किया।


