Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

चमोली के मुख गांव में बादल फटा, SDRF टीम रवाना; बाढ़ का अलर्ट जारी

1 min read
Listen to this article

गोपेश्वर, उत्तराखंड: चमोली जनपद के नंदप्रयाग घाट से आगे मुख गांव में आज बादल फटने की खबर मिली है। घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन और बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका है। राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमें पूरी तरह से तैयार हैं।
इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन (नई दिल्ली) ने राज्य में बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मद्देनजर, राज्य आपातकालीन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अलर्ट किया है। पत्र में कहा गया है कि अगले 24 घंटों में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है।
जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक स्तर पर तत्परता और सुरक्षा बनाए रखें, साथ ही आवागमन में नियंत्रण सहित अन्य आवश्यक सावधानियां बरतें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *