चोरी की स्कूटी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
1 min read
हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मेहरबान है और वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में पकड़ा जा चुका है। अमित कुमार नाम के एक व्यक्ति ने अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के दौरान मेहरबान को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा।
