Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

मगरमच्छ को घर से रेस्क्यू किया गया

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार: बरसात के बाद जंगली और जलीय जीवों का आबादी वाले इलाकों में आना बढ़ गया है। लक्सर के मुंडाखेड़ा कला गांव में मदनपाल के घर में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया, जिससे दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। रेंजर ने बताया कि बरसात में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण ऐसा होता है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *