Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

अपर सचिव ग्राम्य विकास ने महिला समूह द्वारा संचालित उद्यम का किया निरीक्षण

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार:  उत्तराखंड सरकार की अपर सचिव, ग्राम्य विकास एवं परियोजना निदेशक, उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति,सुश्री झरना कमठान ने आज जनपद हरिद्वार में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होंने महिला सीएलएफ और स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित उद्यमों की प्रगति,उत्पादों की गुणवत्ता तथा बाजार संभावनाओं की विस्तृत समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम खानपुर विकासखंड में स्थापित सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का दौरा किया। उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन कर आटे का उत्पादन शीघ्र पुनःप्रारंभ करने के निर्देश दिए।इसके पश्चात, सुश्री कमठान ने रुड़की विकासखंड स्थित हिलांस बेकरी यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला समूहों द्वारा तैयार की जा रही सिंघाड़ा कुकीज़ व अन्य कुकीज की गुणवत्ता और पैकेजिंग संबंधी जानकारी विस्तार से प्राप्त की तथा उनके प्रयासों की सराहना की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *