बुनियादी सुविधाए शीघ्र दुरुस्त हो: कुंभ मेला अधिकारी से मिलीं मेयर किरण जैसल
1 min read
हरिद्वार की मेयर किरण जैसल ने कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह से मुलाकात कर कुंभ क्षेत्र की व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की। उन्होंने गंगा घाटों, पौराणिक मंदिरों के सौंदर्यीकरण और कुंभ मेले की भव्यता और दिव्यता बनाए रखने पर जोर दिया। मेयर ने पार्किंग, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को समय रहते दुरुस्त करने की भी बात कही, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।है
