Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी-शिक्षक संगठन ने किया हरिद्वार के नए मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार:  उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी-शिक्षक संगठन, हरिद्वार ने जनपद के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. ललित नारायण मिश्र का शिष्टाचार भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया।

​संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह रावत और जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने CDO को संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने निवेदन किया कि शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक पहल की जाए। संगठन ने शिक्षा, प्रशासन और कर्मचारी कल्याण से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव भी CDO महोदय को सौंपे। इस दौरान नीरज त्यागी, इमरान अंसारी, देवेंद्र सिंह रावत, मनोज चंद, संतोष डबराल, राव शाहदान, संतोष रावत और रेवती चौधरी भी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *