Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ ड्रग्स विभाग के कर्मियों ने नगर में मेडिकल स्टोरों को खंगाला

1 min read
Listen to this article



देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार सोमवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा सेफ ड्रग्स सेफ लाईफ कम्पेन के तहत ड्रग विभाग के साथ जय कॉम्पलेक्स,त्यागी रोड,देहरादून के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया,जिसमें मनेन्द्र सिंह राणा वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ,देहरादून,अमित आजाद(औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन,रूद्रप्रयाग) एवं ऋषभ धामी,(औषधी निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन,टिहरी) शामिल रहे।निरीक्षण में निम्नलिखित होलसेल एवं रिटेल की मेडिकल स्टोर के लाइसेंस,फार्मासिस्ट रिकॉर्ड,कोल्ड स्टोरेज फेसिलिटी, एक्सपायर दवाईयां तथा उनके निपटारे की प्रक्रिया,नारकोटिक्स ड्रग के विषय में जानकारी आदि आवश्यक विषयों पर पूछताछ के अलावा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए।मदान मेडिकोज,11-बी.प्रथम तल,जय कॉम्पलेक्स,त्यागी रोड,देहरादून संस्था के प्रो.विकास पाल हैं।स्टोर में अधिक गंदगी और सामान अव्यवस्थित पाया गया।स्टोर के दवाईयों के क्रय-विक्रय के सम्बंध में जानकारी और बिल की जांच भी की गयी।प्रतिबंधित कफ सिरप की 18पेट्टी अलग से बंद अवस्था में रखी पायी गयी।02फ्रिज और 01डिप फ्रिज भी पाया गया जिनपर तापमान डिस्प्ले भी पाया गया।निरीक्षण टीम द्वारा दो दवाईयां नमूने हेतु जब्त किया गया तथा स्टोर में साफ-सफाई रखने और दवाईयों को व्यवस्थित रूप से रैक में रखने के निर्देश दिये गए।रिया मेडिकोज, सी-2,प्रथम तल,जय कॉम्पलेक्स,त्यागी रोड,देहरादून संस्था के प्रो.गौरव बक्शी से मेडिकल स्टोर के सम्बध में जानकारी प्राप्त की गयी।एक फ्रिज तापमान डिस्प्ले सहित चालू अवस्था में पाया गया।कफ सिरप अलग पेट्टी में बंद रखी मिली,स्टोर में दवाईयों का रख-रखाव व्यवस्थित पाया गया,किन्तु कुछ दवाईयां फर्श पर मिली,जिसपर निरीक्षण टीम द्वारा कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए दवाईयों को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिये।मेड एट डोर मेडिकोज,प्रथम तल,जय कॉम्पलेक्स,त्यागी रोड,देहरादून संस्था के प्रो.आंचल शर्मा है।संस्था की फार्मासिस्ट कृष्णा जखमोला अनुपस्थित पायी गई।मयंक कपूर द्वारा बताया गया कि वे कई दिनों से अनुपस्थित है,जिसपर निरीक्षण टीम द्वारा उपस्थित अन्य दो फॉर्मासिस्ट का नाम लाईसेन्स में शामिल करने का सुझाव दिया।फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं पाया गया।एक्सपायर दवाईयों का स्टोरेज भी नहीं पाया गया,रैक पर अनेक दवाईयां एक्सपायर पायी गई। नारकोटिक्स दवाईयों का रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है।फर्श पर भी अनेक दवाईयां पायी गई।उक्त स्टोर में फॉर्मासिस्ट की अनुपस्थिति,अनेक एक्सपायर दवाईयों और अन्य अनियमितताओं के मद्देनजर,निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर को उसी समय बंद करवाया क्रय-विक्रय पर भी रोक लगाई गयी,जब तक उक्त संस्था द्वारा अनियमितताओं को दूर कर स्पष्टीकरण कार्यालय ड्रग विभाग को उपलब्ध नहीं कराया जाता।एस.आर.फार्मा, डी-7,प्रथम तल ,जय कॉम्पलेक्स,त्यागी रोड,देहरादून संस्था की प्रो.निशु गोयल हैं।फॉर्मासिस्ट संजय बिंदाल उपस्थित पाये गए।फिज में अनेक एक्सपायर दवाईयों पायी गई और फिज में तापमान डिस्प्ले भी नहीं पाया गया।नारकोटिक्स दवाईयों का रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है।रैक पर अनेक दवाईयां एक्सपायर पायी गई।साथ ही कॉम्पलेक्स में अन्य स्टोर की जांच की गयी,जहां गंदगी और सीलन पायी गई।जांच पर पाया गया कि इस स्टोर का लॉईसेन्स नहीं बनाया गया है ,निरीक्षण टीम द्वारा कड़ी आपत्ति व्यक्त कर उक्त स्टोर को उसी समय सील बन्द कराया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,देहरादून द्वारा प्रत्येक माह इसी प्रकार ड्रग विभाग के साथ संयुक्त औचक निरीक्षण किया जाता है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि जिले में आमजन तक सही दवाईयां उपलब्ध हो सकें। मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पाये जाने पर उनपर उचित कार्यवाही की जाती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *