Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

डुंडा: पैणी भवान मार्ग पर मैक्स वाहन खाई में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत

1 min read
Listen to this article

उत्तरकाशी: 20 जुलाई 2025 उत्तरकाशी जिले की डुंडा तहसील में पैणी भवान मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मैक्स वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज सुबह लगभग 8:45 बजे हुआ। मैक्स वाहन संख्या UA-10-4792 ग्राम पैणी भवान मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
दुर्घटना के समय वाहन में केवल चालक इंद्रपाल सिंह परमार (पुत्र शेर सिंह परमार, निवासी ग्राम पैणी भवान धनारी, तहसील डुंडा, उत्तरकाशी) ही सवार थे। दुखद रूप से, इंद्रपाल सिंह परमार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *