लोधी समाज की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन
1 min read
हरिद्वार : लोधी समाज की एक बैठक लोधी धर्मशाला, कनखल में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से समाज की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया। इस बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से तीरथ सिंह लोधी को प्रधान, हिमांशु राजपूत को महामंत्री और जयप्रकाश लोधी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में उपस्थित समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों, युवाओं और मातृशक्ति ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जानकी प्रसाद लोधी, पप्पू लोधी, जयशंकर लोधी, गोपी लोधी, राजीव लोधी, मोहन लोधी, नीरज लोधी, राहुल लोधी, अभिषेक लोधी, उदय लोधी, रिंकू लोधी, रवि लोधी, शिवम लोधी, कमलजीत, मुकेश लोधी, नंदकिशोर लोधी, गंगा प्रसाद लोधी, राजकुमार लोधी, अश्वनी लोधी, नवल किशोर, ललित लोधी, दीपक राजपूत, चंचल राय सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी मौजूद रहीं, जिनमें तारावती, राधा देवी, सोनी लोधी, लक्ष्मी देवी, लता देवी, शकुंतला लोधी, सुनीता लोधी, गीता लोधी, भगवती लोधी, दयावती लोधी, गोमती लोधी, उर्मिला लोधी, पार्वती लोधी और सोना देवी प्रमुख थीं।
